Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दी रामनवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन हमें मर्यादा के पालन, त्याग और साहस की प्रेरणा देता है। आइये, हम भगवान श्रीराम के इन गुणों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने कहा रामनवमी का यह पर्व सभी आस्थापूर्वक और हर्षोल्लास से मनाएं, परंतु इस दौरान कोविड को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। सभी मास्क पहनें, नियमित रूप से हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button