Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के छह जिलों में होगी भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। यदि मौसम कार्यालय की चेतावनी पर गौर फ़रमाएं तो प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

यदि राजधानी देहरादून की ही बात करें तो सोमवार तड़के देहरादून के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हरिद्वार में तेज बारिश हुई। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में भी देर रात तक तेज बारिश हुई लेकिन दिनभर मौसम सामान्य रहा।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज 24 घंटे तक बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

संबंधित सभी विभागों को आगाह कर दिया गया है। लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सड़क पर सफर न करने की सलाह भी दी जा रही है। हालांकि देहरादून में मौसम सामान्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button