Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री के ओएसडी कोरोना पॉजिटिव, उनकी पत्नी वर्षा गोनियाल भट्ट की हुई वायरस से मौत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक और विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) ऊर्बा दत्त भट्ट कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं उनकी पत्नी वर्षा गोनियाल भट्ट की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनका आज निधन हो गया है। उनकी पत्नी शिक्षिका थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने निधन की पुष्टि की है।

ऊर्बा दत्त भट्ट इलाज के लिए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हैं। ऊर्बा दत्त ने उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें मंगलवार को कोरोना की शिकायत हुई। उनकी पत्नी के कार्यालय में किसी कार्मिक में कोरोना लक्षण थे।

उसके बाद उनकी पत्नी और उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे। जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई। उनकी पत्नी आईसीयू में भर्ती थीं। वे भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ऊर्बा से पहले मुख्यमंत्री के दो अन्य ओएसडी और आर्थिक एवं आईटी सलाहकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने विशेष कार्याधिकारी ऊर्बा दत्त भट्ट की धर्मपत्नी वर्षा गोनियाल भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ चल रहे ऊर्बा दत्त के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button