Breaking NewsUttarakhand

औली में बर्फ में दबा मिला युवक का शव, पढ़िये खबर

देहरादून। उत्तराखंड में हुई जमकर बर्फबारी के बाद राज्य के कई पर्यटक स्थल गुलजार नजर आ रहे हैं, जहां पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। राज्य के मसूरी, धनोल्टी, उत्तरकाशी, चमोली एवं औली समेत कई पर्यटक स्थलों पर सैलानियों का हुजूम देखने को मिल रहा है।

इसी बीच उत्तराखंड के औली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां ग्रेटर नोएडा से घूमने आया एक युवक रहस्यमय स्थिति में बर्फ में दबा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के औली में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक मयंक गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता, निवासी सेक्टर – 77, ग्रेटर नोएडा 26 जनवरी से लापता था।

पुलिस के अनुसार, मयंक के परिजन शुक्रवार को उसे ढूंढते हुए जोशीमठ आए थे। परिजनों का कहना था कि मयंक ने उन्हें 26 जनवरी को फोन पर बताया था कि वह औली में 10 नंबर टावर के पास घूमने गया था। उसके बाद से ही परिजनों का मयंक के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया।

Advertisements
Ad 27

इसके चलते वे जोशीमठ पहुंचे और होटलों व धर्मशालाओं में तलाश शुरू की। पुलिस ने आज सुबह 10 नंबर टावर के पास खोज की तो युवक का शव मिला। वहीं, उसकी बाइक संख्या DL 35CH 4503  रोपवे की पार्किंग में खड़ी मिली है।

रोपव-वे के रजिस्टर में भी उसकी एंट्री औली जाने के लिए दर्ज है। जोशीमठ एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि शव मयंक गुप्ता का ही है। उसका शव बर्फ में दबा था। इस बार औली में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। इसके चलते हो सकता है कि ठंड के कारण उसकी मौत हो गई हो। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

बता दें कि औली में इस साल बर्फबारी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वर्ष 2006 में औली में छह फीट तक बर्फ जमी थी, लेकिन इस वर्ष यहां सात फीट तक बर्फ जमी हुई है। वहीं अधिक बर्फ होने के कारण यहां पर्यटकों को प्रशासन की निगरानी में ही भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button