Breaking NewsEntertainment

अस्पताल में भर्ती हुईं कोरियोग्राफर सरोज खान, ये है वजह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार से जुड़े सूत्र ने ये जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ है, हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Advertisements
Ad 27

71 साल की सरोज खान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने साल 1983 में फिल्म ‘हीरो’ से कोरियोग्राफर के तौर पर काम शुरू किया था, पिछले साल रिलीज हुई फिल्म कलंक के गाने भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किये थे।

सरोज खान ने यूं तो बॉलीवुड के कई गाने कोरियोग्राफ किए हैं लेकिन माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के कई गाने उन्होंने कोरियोग्राफ किये जो सुपरहिट रहे। जैसे ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन…’, ‘बेटा’ का ‘धक धक करने लगा…’, फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘कांटे नहीं कटते ये दिन ये रात’, ‘चालबाज’ का ‘हवा हवाई’, चांदनी का ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं’ और ‘ओ मेरी चांदनी’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ‘मेहंदी लगाके रखना’ और ‘जरा सा झूम लूं मैं…’ और फिल्म ‘देवदास’ का गाना ‘मारा डाला…।’ ऐसे अनगिनत गानों को सरोज खान ने अपनी खूबसूरत कोरियोग्राफी से संवारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button