Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटों में इन जगहों पर होगी भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में देर से ही सही लेकिन मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य में भारी वर्षा होने का अंदेशा जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून दो दिन की देरी से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के ज्यादातर और गढ़वाल मंडल के कुछ हिस्सों में मानसून ने अपनी दस्तक दी है। शेष हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इससे आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में सामान्य तौर पर 21 जून को मानसून पहुंचता है। केरल में एक जून से पहले मानसून पहुंचने के बाद प्रदेश में भी 21 जून से पहले मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि यहां पहुंचने में उसे दो दिन का अतिरिक्त समय लगा है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कुमाऊं के लगभग सभी हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया है। केवल ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के कुछ हिस्से छूटे हुए हैं। वहीं, गढ़वाल मंडल में कुछ स्थानों को छोड़कर ज्यादातर में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून पहुंच सकता है।

20200624_065647

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून को आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इस अवधि में पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है) में मानसून पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके चलते आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी और उमस से भी राहत मिलेगी

उन्होंने बताया कि 26 जून तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच 25 जून को नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में चुनिंदा स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में इस साल मानसून सामान्य से कुछ बेहतर रह सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 21 जून से 28-29 सितंबर तक मानसून रहता है। इस दौरान 1229 मिमी बारिश होना सामान्य है। हालांकि मौमस विभाग ने इस बार 1191 मिमी बारिश को सामान्य माना है। उन्होंने बताया कि देश में मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button