Breaking NewsUttarakhand

कारगिल विजय दिवस पर समाजसेवी भावना पांडे ने भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को किया नमन

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, भारतीय सेना के अनेकों वीर योद्धा उत्तराखंड की पावन भूमि पर ही जन्में हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखंड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने कहा- “भारत माता के वीर सपूतों ने अपना फर्ज निभाया था, अपने प्राणों की आहुति देकर, कारगिल पर तिरंगा फहराया था।” अपने शौर्य और पराक्रम से जिन्होंने तिरंगे की रक्षा के लिए अपने प्राण निःसंकोच त्याग दिए, उन सभी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

Advertisements
Ad 29

समाजसेवी भावना पांडे ने समस्त देशवासियों को ‘कारगिल विजय दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। अपने अदम्य साहस के दम पर वह कर दिखाया जो कोई सेना नहीं कर पाई। यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, भारतीय सेना के अनेकों वीर योद्धा उत्तराखंड की पावन भूमि पर ही जन्में हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखंड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है जिस पर हम सभी को गर्व है। सैनिकों का सम्मान करना और वीर बलिदानियों की यादों को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ‘कारगिल विजय दिवस’ देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button