Breaking NewsSports

संजू सैमसन को लेकर कोच फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बड़ी बात

Sanju Samson: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के माहौल में ढलने की कोशिश कर रहा है।

Sanju Samson Form: चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन IPL 2026 में बेहद ही खराब रहा है। इस सीजन चेन्नई की टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की खराब गेंदबाजी और संजू सैमसन-ऋतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर्स का फॉर्म में नहीं होना उनके हार का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। सैमसन के बल्ले से अभी तक तीन मैचों में रन नहीं आए हैं, एक भी मुकाबले में वह डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस बीच चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि संजू के बल्ले से क्यों रन नहीं आ रहे हैं।

संजू सैमसन को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने क्या कहा?

RCB vs CSK मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि जब आप किसी फ्रेंचाइजी (इस मामले में राजस्थान रॉयल्स) के लिए लंबे समय से खेल रहे हों तो फिर किसी नई टीम के माहौल में ढलने में समय लगता है। भले ही वह काफी सहज महसूस करता हो, फिर भी अपनेपन की भावना बनी रहती है और वह इस टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है। फ्लेमिंग ने कहा कि संजू सैमसन फॉर्म में आने के लिए बेताब है।

सैमसन रन बनाने के लिए बेताब हैं- फ्लेमिंग

Advertisements
Ad 27

फ्लेमिंग ने आगे कहा कि सीएसके में पांच या छह बदलाव हुए हैं। मैदान से इतर कुछ काम करना बाकी है ताकि टीम के प्लेयर्स के बीच आपसी संबंध और मजबूत हो सकें। लेकिन सैमसन के लिए अच्छी बात ये है कि वह टीम में बहुत अच्छे से घुल-मिल गया है। कोच ने आगे कहा कि संजू सैमसन रन बनाने और सीनियर खिलाड़ियों के साथ योगदान देने के लिए बेताब हैं। हमने वर्ल्ड कप में उसके प्रदर्शन में देखा कि जब वह लय में आ जाता है तो वह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए संजू को पीले रंग की जर्सी में अपना सफर तय करने में हमारी तरफ से पूरा समर्थन मिलेगा।

तीन मैचों में सैमसन के बल्ले से आए हैं 22 रन

संजू सैमसन को लेकर बात करें तो वह पिछले तीन मैचों में डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। इस आईपीएल में उनका स्कोर अब तक 6,7,9 का रहा है। कुल मिलाकर उनके बल्ले से 3 पारियों में 22 रन आए हैं। चेन्नई को अगर जीत की पटरी पर लौटना है तो सैमसन का फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही चेन्नई को अब अपने बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी सुधार करने की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच अब 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button