Breaking NewsNational

दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार

दिल्ली विधानसभा की सूरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बैरियर तोड़कर एक गाड़ी विधानसभा के अंदर घुस गई। गेट नंबर 2 से गाड़ी अंदर घुसी और भागने में कामयाब भी रही।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। बैरियर तोड़कर गाड़ी विधानसभा में घुस गई। गेट नंबर 2 से गाड़ी अंदर घुसी। अज्ञात गाड़ी विधानसभा से भागने में कामयाब भी रही। बाद में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।

विधानसभा ऑफिस ने बताया कि दोपहर में 2.0 बजे VIP गेट की तरफ से एक गाड़ी बैरियर तोड़कर अंदर घुसी और विधानसभा स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखे। इसके बाद गाड़ी वापस उसी गेट से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली थी, जो गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुस गई। इस दौरान लोहे का गेट तोड़ दिया।

संसद की सुरक्षा में चूक का मामला

इससे पहले संसद की सूरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। 13 दिसंबर, 2023 का मामला है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। यह घटना ठीक उसी दिन हुई थी, जब देश 2001 के संसद हमले की बरसी मना रहा था। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक- सागर शर्मा और मनोरंजन डी, अचानक सदन के भीतर कूद गए और सांसदों की बेंचों पर भागने लगे। उन्होंने अपने जूतों में छिपाकर रखे कलर स्मोक कैनिस्टर निकाल लिए, जिससे सदन में पीला धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

सदन के भीतर मौजूद सांसदों ने साहस दिखाते हुए उन्हें पकड़ा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया। ठीक उसी समय संसद परिसर के बाहर नीलम और अमोल शिंदे नामक दो अन्य प्रदर्शनकारियों ने भी रंगीन धुआं छोड़ा और नारेबाजी की। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड ललित झा को माना गया, जिसने घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। जांच में सामने आया कि आरोपी बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर विरोध दर्ज कराना चाहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button