Breaking NewsNational

नया फोन यूज करने से पहले कर लें ये सिक्योरिटी सेटअप, नहीं रहेगा कोई डर

नया फोन खरीदते ही सीधे यूज करना बंद कर दें। नए फोन को सेटअप करते समय ये जरूरी सेटअप कर दें ताकि फोन चोरी होने या खो जाने की टेंशन न रहे।

क्या आप भी नया फोन खरीदते ही सीधे यूज करना शुरू कर देते हैं? अगर, आप ऐसा कर रहे हैं तो फोन सेटअप करते समय कुछ जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स ऑन कल लें। ऐसा करने से आपके फोन के खोन या फिर चोरी होने का डर नहीं रहेगा। आपके फोन का निजी डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और डिवाइस की लोकेशन ऑन रहेगी, जिसकी मदद से फोन खोजना आसान होगा।

गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने लोगों को इसे लेकर सतर्क किया है और बताया है कि फोन खरीदने के बाद यूज करना ही काफी नहीं है। स्मार्टफोन के लिए सिक्योरिटी सेटअप भी उतनी ही जरूरी है। ऐसा करने से फोन चोरी होने या खो जाने के बाद आपके OTP, पर्सनल डेटा किसी के हाथ नहीं लगेगा। I4C ने X पर इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें Android और iPhone में सिक्योरिटी सेटअप इनेबल करने के तरीके के बारे में बताया गया है।

ये सिक्योरिटी सेटअप हैं बेहद जरूरी

Find My Device: नया फोन सेटअप करते समय इसमें Find My Device ऐप जरूर इंस्टॉल करें। इस ऐप के जरिए आप डिवाइस चोरी होने या खो जाने पर खोज सकेंगे। Android स्मार्टफोन में ये ऐप बाई डिफॉल्ट मिलेगा। सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जांए और Find Hub में जाकर डिवाइस को लोकेट करने वाले ऑप्शन को इनेबल कर लें।

Remote Lock: साथ ही, इसमें रिमोट लॉक और ऑफलाइन डिवाइस वाले ऑप्शन को भी इनेबल करना होगा। ऐसा करने से फोन स्विच ऑफ होने पर भी लोकेट किया जा सकेगा।

Advertisements
Ad 27

Notification Hide: इसके अलावा फोन की लॉक स्क्रीन पर मिलने वाले नोटिफिकेशन को भी सिक्योर करें, ताकि लॉक स्क्रीन पर OTP वाले मैसेज कोई न पढ़ पाए। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन वाले ऑप्शन पर जाएं। यहां नोटिफिकेशन ऑन लॉक स्क्रीन वाले ऑप्शन में जाकर सेंसेटिव नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें।

Request Password to Power Off: यही नहीं, Realme, Oppo, OnePlus के फोन में फोन स्वीच ऑफ करने के लिए पिन या पासवर्ड की जरूरत होती है। इसके लिए Request Password to Power Off वाले ऑप्शन को इनेबल करना होगा।

SIM Lock: सिम कार्ड को भी लॉक करने का ऑप्शन ऑन करें ताकि आपका सिम कार्ड कोई दूसरे फोन में यूज न कर पाए या फिर आपके फोन में कोई दूसरा अपना सिम न लगा सके। इससे सिम स्वैप स्कैम पर रोक लगाया जा सकेगा।

अगर, आप भी नया फोन खरीदने के साथ ही ये सेटिंग्स करने के बाद इसे यूज करते हैं तो आपके फोन के चोरी होने या खोने का खतरा नहीं रहेगा। आपका फोन आसानी से मिल सकता है। साथ ही, कोई आपके पर्सनल डेटा का मिसयूज नहीं कर पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button