Breaking NewsEntertainment

बॉलीवुड पर फिर मंडराया कोरोना का साया, अब शाहरुख खान हुए संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसारा रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर के बाद अब शाहरुख खान इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी कोविड से उबरे हैं।

कार्तिक और आदित्य रॉय कपूर भी पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम एक फनी कैप्शन के अपने फैंस को बताया था कि वो कोविड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- ‘सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’

 

Advertisements
Ad 26

 

दूसरी ओर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में किंग खान ने फिल्मों में अपनी वापसी की घोषणा की हैं। जहां उनकी फिल्में ‘पठान’, ‘डुंकी’ और ‘जवान’ आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button