पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के स्थापना दिवस एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर दी शुभकामनाएं
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा-राम भारत की 'अनेकता में एकता' के सूत्र हैं। प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के स्थापना दिवस एवं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी के अवतरण दिवस ‘रामनवमी’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भारत की आस्था, मर्यादा और दर्शन में राम हैं। राम भारत की ‘अनेकता में एकता’ के सूत्र हैं। प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे।
इसके साथ ही पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों और भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित, राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।