Breaking NewsUttarakhand

जनता की सेवा में लगातार जुटी हुई हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि यदि उनके मोहल्ले में या आसपास कोई समस्या है तो वे हमें अवगत करवा सकते हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की सेवा में लगातार जुटी हुई हैं। वे क्षेत्र वासियों की समस्याओं के निवारण के सभी संभव प्रयास कर रही हैं। पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।

इंदिरा कॉलोनी वार्ड की जनता को राहत पहुंचाते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवाया और यहाँ पर तारकोल व बजरी की मजबूत सड़क का निर्माण करवाया। यही नहीं उन्होंने वार्ड की क्षतिग्रस्त नालियों और सीवरेज की मरम्मत का कार्य भी करवाया। इसके अलावा वार्ड में अन्य जगहों पर भी गलियों में टूटी सड़कों की मरम्मत करवाकर वे सीसी रोड का निर्माण करवा रही हैं। वहीं उन्होंने बिंदाल नदी के आसपास कूड़े की समस्या का निस्तारण, सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइट्स लगावाने के साथ ही कईं जनहित के कार्य करवाये हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र वासियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं एवं उन समस्याओं के निवारण के प्रयास करती हैं। वे अपने इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय में नियमित तौर पर क्षेत्रवासियों संग बैठक कर उनकी सुध लेती हैं। पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि यदि उनके मोहल्ले में या आसपास कोई समस्या है तो वे हमें अवगत करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों को दूर करने के सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button