Breaking NewsUttarakhand

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर डॉ. अभिनव कपूर ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज के दिन ही वर्ष 1930 में स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा देने के लिए ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी ने नमक सत्याग्रह साबरमती आश्रम से प्रारंभ किया था।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने दांडी मार्च की वर्षगांठ पर समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन। ‘दांडी मार्च’ जिसे नमक मार्च, दांडी सत्याग्रह के रूप में भी जाना जाता है, सन् 1930 में महात्मा गांधी के द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरुद्ध किया गया था

Advertisements
Ad 27

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज के दिन ही वर्ष 1930 में स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा देने के लिए ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी ने नमक सत्याग्रह साबरमती आश्रम से प्रारंभ किया था। यह ऐतिहासिक सत्याग्रह आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध अहिंसक संघर्ष की प्रेरणा देता है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय आन्दोलन ने एक नयी दिशा अख्तियार की। उन्होंने दांडी मार्च को पूरा कर अंग्रेजों का नमक कानून तोड़ा और बताया कि आजादी हमारा अधिकार है। ‘दांडी मार्च’ के समस्त सत्याग्रहियों को कोटि-कोटि नमन!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button