वार्ड के विकास को लेकर निरन्तर प्रयासरत हैं पार्षद वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वे वार्ड संख्या, 18 इंदिरा कॉलोनी को स्वच्छ बनाने की कोशिश कर रही हैं। उनका प्रयास है कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड बिल्कुल स्वच्छ एवं हरा भरा रहे ताकि किसी को कोई दिक्कत परेशानी ना हो।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में लगातार जनहित से जुड़े कार्य कर रही हैं। वार्ड के विकास को लेकर निरन्तर प्रयासरत पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में इंदिरा कॉलोनी में गंदे नाले की साफ-सफाई का कार्य करवाया।
गौरतलब तलब है कि वार्ड संख्या 18 में बहने वाले गंदे नाले में बीते काफी समय से कूड़े व कचरे का ढ़ेर लगा हुआ था। नाले में पुल के नीचे व अन्य जगहों पर एकत्र हुए कूड़े के अंबार की वजह से क्षेत्र में दुर्गंध उठ रही थी, वहीं बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया था।

पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र वासियों की परेशानियों को दूर करते हुए दूषित नाले की सफाई का कार्य करवाया और भारी मात्रा में जमा कूड़े को नाले से बाहर निकलवाया। पार्षद वंशिका सोनकर के इस प्रयास से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है।
वहीं पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वे वार्ड संख्या, 18 इंदिरा कॉलोनी को स्वच्छ बनाने की कोशिश कर रही हैं। उनका प्रयास है कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड बिल्कुल स्वच्छ एवं हरा भरा रहे ताकि किसी को कोई दिक्कत परेशानी ना हो। उन्होंने नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त से भी इस ओर ध्यान देने एवं इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।




