Breaking NewsUttarakhand

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी, इलाज के दौरान हुई मौत

देहरादून में राजपुर के पास दो युवकों में विवाद के दौरान गोलीबारी हुई। तभी सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वाहन ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवकों में विवाद हो गया।

इस दौरान हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Advertisements
Ad 29

पुलिस के द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है और इसमें शामिल गाड़ी, साथ ही उसमें मौजूद लोगों की जांच की जा रही है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है और ग्रामीण इलाकों सहित कई पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है, ताकि इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गणेश जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालसी जोहड़ी गांव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आवश्यक स्थानों पर पिकेट भी लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। आज सुबह मालसी के पास दो कार सवारों के बीच वाहन को पास देने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक कार सवार द्वारा दूसरी कार को रोकने के उद्देश्य से टायर पर फायरिंग की गई, लेकिन गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button