Breaking NewsUttarakhand

‘डांसिंग कार’ में ये हरकत कर रहा था प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों को लगी भनक तो हुआ ऐसा अंजाम

रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में कार में रंगरलियां मना रहे एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। युवती को परिजन अपने साथ ले गए तो ग्रामीणों ने युवक को एक कमरे में बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। युवक को कमरे से बाहर निकाला तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने खेत के रास्ते पर एक संदिग्ध कार खड़ी देखी। संदिग्ध कार की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने कार के पास जाकर देखा तो एक युवक और गांव की एक युवती रंगरलियां मना रहे थे।

Advertisements
Ad 29

यह देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया और दोनों को कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए। ग्रामीणों न युवक को एक कमरे में बंधक बना लिया।

इस बीच भीड़ ने उसे कमरे से बाहर निकाला तो वह हाथ छुड़ाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि युवक कलियर क्षेत्र का रहने वाला है और उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button