Breaking NewsUttarakhand

देहरादून के रायपुर निवासी 56 वर्षीय महिला में हुई करोना संक्रमण की पुष्टि

देहरादून। कोरोना वायरस का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तेजी से फैल रहे चीनी वायरस के इसी क्रम में उत्तराखंड में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मामला मिला है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 70 हो गई है। वहीं कोरोना से राज्य में अब तक केवल एक मौत हुई है।

अभी राज्य में 23 केस एक्टिव हैं। 46 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को देहरादून के रायपुर निवासी 56 वर्षीय महिला में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Advertisements
Ad 29

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में सैंपल जांच में रायपुर निवासी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित महिला हाल ही में दिल्ली से इलाज कर घर लौटी थी। कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

जिलेवार संक्रमित मामले
जिला         संक्रमित          ठीक हुए मरीज
देहरादून          36                  26
हरिद्वार           07                  05
नैनीताल          11                  09
यूएसनगर        13                  04
पौड़ी               01                  01
अल्मोड़ा          01                  01
उत्तरकाशी        01                  00

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button