Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

“फोरेंसिक” में नज़र आएंगीं देहरादून की चाहत, ट्रेलर हुआ रिलीज़

देहरादून। बॉलीवुड की बाल कलाकार एवँ देहरादून निवासी चाहत सिंह राजावत एक बार फिर सिनेमा के पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने जा रहीं हैं। इस बार नन्ही अदाकारा चाहत “फोरेंसिक” नामक फ़िल्म में नज़र आएंगी। ये फ़िल्म एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसकी अधिकतर शूटिंग उत्तराखंड के देहरादून व मसूरी एवँ उसके आसपास के इलाकों में की गई है।

इस फ़िल्म में चाहत जैनिफर के किरदार में नज़र आएंगी। फ़िल्म को विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। साथ ही फ़िल्म में विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फ़िल्म का ट्रेलर ज़ी फाइव द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है, जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि देहरादून निवासी बाल कलाकार चाहत सिंह राजावत ने इससे पूर्व सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती की फ़िल्म दुर्गा का किरदार निभाया था। वहीं विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू के साथ वे फ़िल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में भी नज़र आ चुकी हैं जिसमें उन्होंने मुन्नी नामक बच्ची का रोल किया था। यही नहीं वे टी सीरीज़ द्वारा निर्मित ज़ुबिन नौटियाल की एलबम के गीत ‘बेदर्दी से प्यार का सहारा न मिला..” में भी अभिनय कर चुकी हैं।

Advertisements
Ad 29

चाहत सिंह राजावत काफी छोटी उम्र से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हैं। वे कईं एड फ़िल्म्स और टीवी धारावाहिकों में एक्टिंग करने के साथ ही कईं मंचों पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं हैं।

यहाँ देखिए ट्रेलर-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button