Breaking NewsUttarakhand

योग दिवस के लिए डॉ. सोनी ने किया पौधा भेंट

देहरादून। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निर्विघ्न संपन्नता के लिए लक्ष्मी का प्रतीक तुलसी का पौधा डॉ. धनसिंह रावत राज्यमंत्री उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) को वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चन्द्र सोनी ने यमुना कॉलोनी उनके आवास पर उपहार में भेंट किया और योग समारोह के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की।

डॉ. सोनी ने कहा कि ये पेड़-पौधे भी स्वच्छ आबोहवा देकर योग का एक भाग निभाते हैं। हमारे उत्तराखंड की सुंदरता इन्ही पेड़ पौधों से बनी है। पेड़ एवं पौधों को बचाये रखना हम सब का कर्तव्य हैं।

Advertisements
Ad 29

राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने डॉ. सोनी का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड देवो की भूमि रही हैं। हमारे यहां तुलसी, केला, पीपल, पँय्या, सुराई की पूजा की जाती हैं। वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चन्द्र सोनी लम्बे समय से पर्यावरण संरक्षण, संबर्द्धन तथा देव् पौधों के संरक्षण में लगे हैं। वे बधाई के पात्र हैं जो पर्यावरण के संरक्षण व पौधारोपण में कार्य कर रहे हैं।

पौधा भेंट करने वालों में डॉ. सोनी के साथ राजेन्द्र रांगड़, अरविंद सिंह आर्य, शीशपाल रमोला, डॉ. विक्रम बडोनी, श्रेठ सोनी, श्रेष्ठिता सोनी, शकुंतला सोनी, पूनम रमोला, सुरवीर रमोला एवं ध्रुव रमोला आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button