Breaking NewsUttarakhand

अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर समाजसेवी भावना पांडे ने किया नमन

जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि मंगल पांडे एक ऐसे सैनिक थे जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह से ठीक पहले की घटनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत करने वाले महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की आज 198वीं जयंती है।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, देश के अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- सन् 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, जिन्होंने अपनी हिम्मत और हौसले के दम पर समूची अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी, देश के अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि मंगल पांडे एक ऐसे सैनिक थे जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह से ठीक पहले की घटनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत करने वाले महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की आज 198वीं जयंती है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को देश की आजादी की पहली लड़ाई कहा जाता है।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने भारत माता के अमर सपूत मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे ने 1857 में ‘बर्बर’ ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने बलिदान से देश को जागृत किया। भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपने अथक धैर्य और दृढ़ विश्वास के साथ, उन्होंने विद्रोह में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया, उसे युगों-युगों तक याद किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button