Breaking NewsEntertainment

दीपिका ने कहा- आरोपी के साथ कभी काम नहीं करूंगी

मुंबई। कुछ समय पहले तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका पादुकोण लव रंजन की अपकमिंग फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने साफकर दिया है कि वो लव की फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी। हाल ही में एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ‘मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी।’ लव पर मीटू के तहत एक एक्ट्रेस ने सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे।

एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या आप एक ऐसे व्यक्ति की फिल्म में काम करना चाहेंगी जिस पर सैक्शुल हैरेसमेंट के आरोप लगे हों। इसके जवाब में उन्होंने साफ कहा- ‘नहीं, मैं कभी भी ऐसा नहीं करूंगी।’

Advertisements
Ad 27

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को लव रंजन के घर पर स्पॉट किया गया था। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका-रणबीर लव की अपकमिंग फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस ने #NotMYDeepika कैंपेन चला दिया था जिसमें एक्ट्रेस से सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपी के साथ काम ना करने का आग्रह किया जा रहा था। दीपिका ने भी अपने फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हुए लव की फिल्म को ठुकरा दिया है।

दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है। रणवीर फिल्म में कपिल देव की भूमिका में हैं। वहीं दीपिका कपिल की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। ये पहली बार है जब शादी बाद रणवीर-दीपिका किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी नजर आएंगी। ये फिल्म एसिड एटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button