Breaking NewsEntertainment

चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार हैं दीपिका

मुम्बई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आज हर कोई एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानता है। किन्तु एक जमाना था जब दीपिका ने फिल्म जगत में शुरूआती कदम रखा था। कहा जाता है कि उयस वक्त दीपिका काफी नर्वस थीं। मगर आज वे सिनेमा जगत की एक बेहतरीन अदाकारा कही जाती हैं।

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह अब चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। दीपिका ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से की थी।

Advertisements
Ad 27

दीपिका फिल्म ‘पद्मावती’ में काम करने जा रही हैं। दीपिका को लगता है, जैसे उन्होंने फिल्म ‘पद्मावती’ के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की हो और वह ऐसे चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button