Breaking NewsNationalUttarakhand

महाऋषि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा सम्मानित किए गए डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

रविवार 8 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महाऋषि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। बता दें कि जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button