Breaking NewsUttarakhand

ग्लोबल एजुकेटर्स एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को देहरादून में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान ‘ग्लोबल एजुकेटर्स एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

विख्यात शिक्षक डॉ. अभिनव कपूर को राजधानी देहरादून में आयोजित एक सम्मान समारोह में ‘ग्लोबल एजुकेटर्स एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया स्कूल्स एसोसिएशन एवं प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Advertisements
Ad 29

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में डॉ. अभिनव कपूर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहकर सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button