Breaking NewsUttarakhand

पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया सादर नमन

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृह मंत्री, ‘भारत रत्न’ गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने कहा, पं. गोविन्द वल्लभ पंत महान देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और लोक-कल्याण के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Advertisements
Ad 23

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में भागीदारी के साथ राजनैतिक जीवन की शुरूआत की थी। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया था।

उन्होंने कहा, हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button