Breaking NewsUttarakhand

‘हिन्दी दिवस’ के अवसर पर शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है, हिन्दी देश का गौरव है। इसे अपनाना और इसकी अभिवृद्धि करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘हिन्दी दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाषाओं और संस्कृति की विविध फुलवारियों से सुशोभित हमारे भारत देश को राजभाषा हिंदी एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।

Advertisements
Ad 26

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है, हिन्दी देश का गौरव है। इसे अपनाना और इसकी अभिवृद्धि करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता की नीव है। उन्होंने कहा कि मेरी यही कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि हिन्दी सिर्फ भाषा या संवाद का ही साधन नहीं है, बल्कि हर भारतीय के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक सेतु भी है। ‘हिन्दी दिवस’ के इस अवसर पर आइए, देशभक्ति, संस्कृति और समृद्धि की प्रतीक मातृभाषा हिन्दी के संवर्धन हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button