Breaking NewsNational

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 6 लोगों की गई जान

अहमदाबाद। गुजरात के भरूच जिले में एक केमिकल कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे छह कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई। भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे। जिसमें रिसाव के कारण अचानक विस्फोट हो गया।

उन्होंने कहा, ‘संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई। संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई। शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।’ अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Advertisements
Ad 27

इससे पहले भी भरूच की केमिकल कारखानों विस्फोट होते रहे हैं। 23 फरवरी 2021 को जीआईडीसी की केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई थी। हादसे में 24 लोग झुलस गए थे। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास के गांवों में भी इसकी आवाज़ लोगों को सुनाई पड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button