Breaking NewsUttarakhand

फिर एक बार करवट लेगा मौसम, बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के एक बार फिर से करवट लेने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार को बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती है। इससे पूर्व शनिवार को राजधानी दून समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में ओले भी गिरे।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पहाड़ के कुछ इलाके में ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चलने के आसार हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। हालांकि इसके बावजूद गर्मी में बहुत ज्यादा कमी नहीं आएगी। इससे पहले शनिवार को पूरे दिन राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्मी रही। शाम के समय हल्के बादल छाये और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।

शहर के बाहरी इलाकों में ओले भी पड़े। दून के तापमान में इसका असर देखा गया। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में रात में गर्मी और उमस बहुत अधिक बढ़ गई है। शनिवार शाम हल्की बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा।

रुड़की शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पिथौरागढ़ और मुक्तेश्वर सबसे ठंडे इलाके रहे। दोनों जगह का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। राजधानी दून में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button