Breaking NewsEntertainment

परिवार के संग नववर्ष मनाएंगे ये सितारे

मुंबई। वर्ष 2017 खत्म हो रहा है और बॉलीवुड की हस्तियां नव वर्ष का स्वागत अपने प्रियजनों के साथ देश-विदेश के आकर्षक स्थलों पर करेंगी। अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल और बच्चों के साथ दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हैं जबकि करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान संग यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं।

सोनम लंदन में होंगी। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का नव विवाहित जोड़ा दक्षिण अफ्रीका में है। संजय दत्त अपनी नई फिल्म ‘तोरबाज’’ की शूटिंग किर्गिजिस्तान में कर रह रहे हैं और नया साल दुबई में अपने परिवार के साथ मनाएंगे।

Advertisements
Ad 13

आमिर खान गोवा में है और वह न सिर्फ नव वर्ष मनाएंगे बल्कि पत्नी किरण राव के साथ अपनी शादी की सालगिरह भी मनाएंगे। उन्होंने ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के तीसरे चरण की शूटिंग खत्म की है। सलमान खान पनवेल फार्महाउस में हैं जबकि शाहरूख खान मुंबई में ही हो सकते हैं क्योंकि उनके बच्चे घर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button