Breaking NewsUttarakhand

माँ भगवती धूमावती देवी जी की जयंती के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- "दुख, दारिद्र्य और सभी संकटों को हरने वाली, दस महाविद्याओं में सातवीं शक्ति माँ धूमावती की जयंती पर माँ का आशीर्वाद आपके जीवन के सभी कष्टों को दूर करे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने माँ भगवती धूमावती देवी जी की जयंती के पावन पर्व की समस्त देशवासियों एवं सभी भक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भगवती धूमावती देवी जी की जयंती के पावन पर्व की समस्त भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं! माँ धूमावती देवी जी की कृपा से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलमयता का संचार हो, यही प्रार्थना है

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी को आद्याशक्ति की सप्तम महाविद्या माँ धूमावती का प्राकट्योत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। दशमहाविद्याओं में उनका स्वरूप वैराग्य, आत्मचिन्तन, धैर्य तथा संसार की क्षणभंगुरता के बोध का प्रतीक माना गया है। वे साधक को विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मबल, विवेक और भगवदाश्रय की प्रेरणा प्रदान करती हैं। “दुख, दारिद्र्य और सभी संकटों को हरने वाली, दस महाविद्याओं में सातवीं शक्ति माँ धूमावती की जयंती पर माँ का आशीर्वाद आपके जीवन के सभी कष्टों को दूर करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button