Breaking NewsUttarakhand

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्बास तैयब की 173वीं जयंती पर सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने निश्चय किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्बास तैयब के आवास के पुनरोद्धार और सौंदर्यकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से सामूहिक रूप से ज्ञापन दिया जाएगा।

देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्बास तैयब की 173वीं जयंती पर तस्मीया एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के समापन पर ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के साथी रहे ‘छोटा गांधी’ के नाम से विख्यात इस आजादी के योद्धा के मसूरी में स्थित आवास और उनकी कब्र की जीर्ण शीर्ण हालत पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया।

Advertisements
Ad 29

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने निश्चय किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्बास तैयब के आवास के पुनरोद्धार और सौंदर्यकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से सामूहिक रूप से ज्ञापन दिया जाएगा।

चर्चा में दून सिटीजन कौंसिल के जगमोहन मेंदीरत्ता, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के मुकेश नारायण शर्मा, सत्य प्रकाश चौहान, आर टी आई क्लब के आर एस धुनता, योगेंद्र शर्मा, सुरेश थापा, संयुक्त नागरिक संगठन के अवधेश शर्मा, डा. दिनेश सक्सेना, सुशील त्यागी, प्रमोद गर्ग, प्रकाश नागिया, राज्य आंदोलनकारी मंच के मोहन सिंह खत्री, पेंशनर्स संगठन के गिरीश चंद भट्ट तथा हरेंद्र सिंह आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button