Ajab-GajabBreaking News

गूगल ने दुनिया को दिखाया पाकिस्तान का असली चेहरा, हैरान होने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे भरोसेमंद सर्च इंजन गूगल ने पूरे विश्व को पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाया है। ऐसा गलती से हुआ या जानबूझकर ये तो नहीं बताया जा सकता मगर गूगल पर पाकिस्तान को लेकर जो जानकारी दिखाई पड़ रही है वो वाकई हैरान करने वाली है। आइये आपको बताते हैं पूरी बात।

दरअसल अगर आप सर्च इंजन गूगल पर दुनिया के सबसे अच्छे टॉयलेट पेपर को तलाशेंगे तो आपको पाकिस्तान का झंडा नजर आएगा। इसके अलावा, अगर गूगल सर्च में आप सिर्फ ‘टॉयलेट पेपर’ या ‘चाइना मेड टॉयलेट पेपर’ भी लिखेंगे तो पाकिस्तान का चांद सितारे वाला झंडा ही नजर आएगा।

गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के कुछ दिनों बाद गूगल पर यह गफलत देखी गई है। इस सर्च के नतीजे तेजी से सोशल मीडिया पर बढ़ते जा रहे हैं। खासकर इस संबंध में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के मेमेज, पोस्ट और स्टेट्स अपडेट बढ़ने से पाकिस्तानी झंडे का ‘टॉयलेट पेपर’ वायरल हो गया है।

20190217_233205

Advertisements
Ad 13

गूगल सर्च में टॉयलेट पेपर के नाम पर पाकिस्तान के झंडे की फोटो दिखने के अलावा अब इससे जुड़ी सर्च को लेकर मीडिया में चल रही खबरों की भी फोटो भी बड़ी तादाद में नजर आ रही है। हालांकि गूगल ने अभी तक इस बात का जवाब नहीं दिया है कि यह गड़बड़ी कैसे हुई। गूगल का अल्गोरिथम अक्सर विभिन्न मामलों में गलत चीजें दिखाता है।

20190217_233529

हाल ही में गूगल सर्च इंजन पर इडियट लिखने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम आता था। बहरहाल गूगल के इस कारनामे को दुनियाभर में सर्च किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसके लिंक और स्क्रीन शॉट सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में वायरल औऱ शेयर किये जा रहे हैं। शाबाश गूगल पाकिस्तान को उसकी औकात बताने के लिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button