Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को माता अनुसूया की जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अनुसूया जयंती आज यानी 6 अप्रैल को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को माता अनुसूया की जयंती मनाई जाती है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने माता अनुसूया की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- तप, त्याग और मातृत्व की प्रतीक, महान योगिनी माता सती अनुसूया जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अनुसूया जयंती आज यानी 6 अप्रैल को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को माता अनुसूया की जयंती मनाई जाती है। सती अनुसूया, जो ऋषि अत्रि की पत्नी थीं, उनको पतिव्रता धर्म, त्याग और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने ब्रह्मा, विष्णु और महेश (त्रिदेवों) को अपने पुत्र के रूप में प्राप्त किया था।

डॉ. अभिनव कपूर ने माता अनुसूया की जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं इस दिन अखंड सौभाग्य और संतान की सुख-समृद्धि के लिए व्रत और पूजा करती हैं। अनुसूया जी त्रिदेवों की माता हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता अनुसूया ने त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) को अपने सतीत्व के बल पर पुत्र के रूप में प्राप्त किया था। माता अनुसूया को आदर्श नारी माना जाता है। सती अनुसूया का जीवन त्याग, पतिभक्ति और सेवा की मिसाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button