Breaking NewsUttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

वंशिका सोनकर ने कहा- भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों और भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित, राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

वंशिका सोनकर ने कहा- भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है। हर कार्यकर्ता की निष्ठा, निरंतरता और निःस्वार्थ भाव ने ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को गति दी है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी सभी विभूतियों का अभिनंदन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button