Breaking NewsNational

बालदिवस पर किया पंडित नेहरू का स्मरण

नयी दिल्ली। बालदिवस के अवसर पर देश ने पंडित नेहरू का स्मरण किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को उन्हें याद किया और कहा कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के प्रति समर्पण ही नेहरू का सम्मान होगा।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम खुद को स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के प्रति फिर से समर्पित करें। यह वे प्रमुख मूल्य थे जिनमें नेहरू ने विश्वास किया और जिनके लिए लड़ाई लड़ी।’

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा, ‘ये मूल्य ही हमारे देश को एक सूत्र में पिरोते हैं।’ देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button