Breaking NewsUttarakhand

हरीश रावत बोले- बीजेपी के पास बात करने के लिए कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के पास बात करने के लिए कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। इसलिए वह यूसीसी को अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है।

देहरादून। उत्तराखंड में यूसीसी लागू हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है। इस मौके पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा यूसीसी सनातन धर्म पर हमला है। कहा कि यूसीसी को लेकर बीजेपी चाहे अपनी कितनी भी तारीफ कर ले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सनातन धर्म के खिलाफ एक कदम है।

Advertisements
Ad 27

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के पास बात करने के लिए कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। उत्तराखंड से बढ़ते पलायन, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दों पर उनके पास कोई जवाब नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button