समस्त देशवासियों को ‘गुरु प्रदोष व्रत’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आइए, आज प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में महादेव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें और अपने जीवन से सभी कष्टों को दूर करें।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘गुरु प्रदोष व्रत’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘गुरु प्रदोष व्रत’ के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान शिव और माँ पार्वती की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, कल्याण और आध्यात्मिक शक्ति का संचार हो।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- शिव और देवगुरु बृहस्पति की कृपा का महासंगम, आज गुरु प्रदोष व्रत है। गुरुवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को ‘गुरु प्रदोष‘ कहा जाता है। यह पावन दिन भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा के साथ-साथ कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने और जीवन में सुख, समृद्धि, ज्ञान और सफलता लाने का एक अत्यंत शुभ अवसर है। आइए, आज प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में महादेव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें और अपने जीवन से सभी कष्टों को दूर करें।




