Breaking NewsUttarakhand

प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव ‘श्री राम नवमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि राम नवमी का त्योहार बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है, इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव ‘श्री राम नवमी’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को रामनवमी महापर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री राम आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें व आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं यही प्रार्थना है।

Advertisements
Ad 29

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि राम नवमी का त्योहार बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है, इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन हर घर में भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह तिथि हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोतम प्रभु श्रीराम ने धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के साथ विकट परिस्थितियों में भी धैर्य और सभी के लिए एक समान दयालुता के भाव की शिक्षा पूरे मानव जगत को दी। न्यायप्रियता और सत्य के मार्ग पर चलने वाले हम सबके आराध्य भगवान श्री राम का जीवन स्वयं में एक दिव्य संदेश है जिससे हमें समर्पण एवं श्रद्धा के साथ मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। प्रभु श्रीराम सभी पर अपनी कृपा बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button