Breaking NewsUttarakhand

संयुक्त नागरिक संगठन ने की लोकायुक्त की कुर्सी पर ईमानदार विभूति को विराजमान करने की मांग

पत्र में लिखा गया है कि उत्तराखंड के आमजन के हित में है की फाइलों के ढेर में दबी इस फाइल को निकालकर त्वरित कार्यप्रणाली के अंतर्गत लोकायुक्त की नियुक्ति कराते हुए जनहित में भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को धरातल लाने का कष्ट करें।

देहरादून। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड का संकल्प लेकर जनहित में 12 साल से खाली पड़ी लोकायुक्त की कुर्सी पर ईमानदार विभूति को विराजमान करने की संयुक्त नागरिक संगठन ने मांग की।

संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव को भेज गए ज्ञापन में राज्य के विकास की उपलब्धियां पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा गया है कि जनहित से सम्बद्ध बारह साल से सरकार की फाइलों में लटकी लोकायुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया को अब जागरूक नागरिक भ्रष्टाचार का प्रतीक बता रहे है। यह गहरे क्षोभ का विषय है।

Advertisements
Ad 27

लोकायुक्त की खाली कुर्सी/कार्यालय पर विगत अवधि में जनधन के 20 करोड रुपए बर्बाद हो चुके है जबकि यहां भ्रष्टाचार के 1000 से ज्यादा मामले लंबित हैं। सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय भी इस संबंध में निर्देश जारी कर चुके हैं। यह स्थिति दुखद है और आपत्तिजनक भी।

पत्र के आखिर में लिखा गया है कि उत्तराखंड के आमजन के हित में है की फाइलों के ढेर में दबी इस फाइल को निकालकर त्वरित कार्यप्रणाली के अंतर्गत लोकायुक्त की नियुक्ति कराते हुए जनहित में भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को धरातल लाने का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button