Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- गणतंत्र दिवस हमें स्वाधीनता के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाने व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित कराता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 27

77वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पूर्ण समृद्धि, संस्कृति एवं विरासत अनेकता में एकता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस हमें स्वाधीनता के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाने व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित कराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button