Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। 'विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस' पर हम सभी ये प्रण लें कि ईश्वर से मिली प्रकृति रूपी अनुपम भेंट के संरक्षण और संवर्धन हेतु अपना पूरा योगदान देंगे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति हम सभी के जीवन का सशक्त आधार है। इसकी समृद्धि से ही मानव जीवन स्वस्थ और सुखदायी होगा। यह धरती बचेगी, तभी मनुष्य और समस्त जीव-जंतुओं का भी जीवन बचेगा।

Advertisements
Ad 27

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ पर हम सभी ये प्रण लें कि ईश्वर से मिली प्रकृति रूपी अनुपम भेंट के संरक्षण और संवर्धन हेतु अपना पूरा योगदान देंगे। आइये, इस अवसर पर हम सभी पर्यावरण का संरक्षण करने एवं प्राकृतिक संसाधनों के सीमित मात्रा में उपयोग करने हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button