Breaking NewsNationalUttarakhand

देवभूमि पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री, संतों से की मुलाकात

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की मन की बात बता देने का दावा करते हैं। उन्हें लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़ा मानता है कि बाबा के पास चमत्कारी शक्ति है, जबकि दूसरे धड़े का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं।

देहरादून। पिछले कई दिनों से चर्चा में आए मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में वे बता रहे है कि वे उत्तराखंड आए हैं। उनका कहना है कि वे उत्तराखंड के संतों को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के ब्यासी क्षेत्र में किसी आश्रम में रुके हैं। वहीं, चर्चा है कि उन्होंने कई संतों व आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात भी की है।

इस वजह से चर्चा में आए थे धीरेंद्र शास्त्री 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था, लेकिन रामकथा दो दिन के लिए घटा दी गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई थी। समिति ने आरोप लगाया था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैलाते हैं। दिव्य दरबार की आड़ में धीरेंद्र शास्त्री जादू-टोना को बढ़ावा देने के साथ धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 27

मन की बात बता देने का दावा करते हैं शास्त्री 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की मन की बात बता देने का दावा करते हैं। उन्हें लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़ा मानता है कि बाबा के पास चमत्कारी शक्ति है, जबकि दूसरे धड़े का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं। ऐसे में वे कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button