Breaking NewsEntertainment

मलयालम फिल्म निर्देशक सचिदानंदन का निधन, पढ़िये पूरी खबर

मुंबई। मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक सचिदानंदन का निधन हो गया है। साची के नाम से मशहूर निर्देशक महज 48 साल के थे। खबरों के अनुसार हिप-रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

पृथ्वीराज, बीजू मेनन, रंजीत और बी. उन्नीकृष्णन जैसी प्रख्यात फिल्मी हस्तियों ने उनकी हरसंभव मदद की कोशिश की थी। मगर अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था।

Advertisements
Ad 27

20200619_084405

साची फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम सामूहिक तौर पर पटकथा लिखने से किया और बाद में वह ऐसा खुद अकेले ही करने लगे थे। एक निर्देशक के तौर पर उनकी दूसरी फिल्म ‘अय्यप्पनम कोशियुम’ इस साल लॉकडाउन के लागू होने तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button