Breaking NewsUttarakhand

महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती की स्वतंत्रता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारी एवं असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय खुदीराम बोस जी के बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भारती के वीर सपूत, देश के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने साहस एवं शौर्य से क्रांति की चिंगारी को गति देने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। देश की स्वतंत्रता के लिए दृढ़ संकल्पित उनका अमर व्यक्तित्व देशवासियों को राष्ट्रप्रेम के पवित्र भावों से सदैव ओतप्रोत करता रहेगा।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती की स्वतंत्रता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारी एवं असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय खुदीराम बोस जी के बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button