Breaking NewsUttarakhand

नाना साहेब पेशवा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन: वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु नाना साहेब पेशवा जी का संघर्ष और त्याग भारतीय इतिहास का अमर अध्याय है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने 1857 की क्रांति के अग्रणी योद्धा नाना साहेब पेशवा जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- अंग्रेजी दासता के विरुद्ध 1857 की क्रांति के अग्रणी योद्धा, मातृभूमि के गौरव एवं राष्ट्रसम्मान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले नाना साहेब पेशवा जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु नाना साहेब पेशवा जी का संघर्ष और त्याग भारतीय इतिहास का अमर अध्याय है, जो प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button