महाकवि सूरदास की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण जी के अनन्य उपासक, ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि एवं महान संत सूरदास जी की भक्ति और संवेदना से ओतप्रोत रचनाएं भारतीय भक्ति साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महाकवि सूरदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के परम उपासक, महान संत, महाकवि सूरदास जी की पावन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। कृष्ण-लीलाओं के अमर गायक श्रद्धेय सूरदास जी का तपस्वी जीवन हमें ‘कृष्ण-कृपा’ की राह दिखाता है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण जी के अनन्य उपासक, ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि एवं महान संत सूरदास जी की भक्ति और संवेदना से ओतप्रोत रचनाएं भारतीय भक्ति साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, जो आज भी हम सभी को श्रद्धा, प्रेम और भक्ति भाव से प्रेरित करती हैं।




