Breaking NewsUttarakhand

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- अद्वैत वेदांत के गहन दर्शन, दिव्य ज्ञान और आध्यात्मिक चिंतन से जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी ने भारतीय संस्कृति को नई चेतना प्रदान की।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर नई चेतना प्रदान करने वाले, अद्वैत वेदांत के प्रणेता जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन। उनका तपस्वी जीवन आज भी अखिल विश्व को सत्य, ज्ञान और आत्मबोध के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- अद्वैत वेदांत के गहन दर्शन, दिव्य ज्ञान और आध्यात्मिक चिंतन से जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी ने भारतीय संस्कृति को नई चेतना प्रदान की। भारत के कोने-कोने में वेद-वेदांत का प्रसार कर उन्होंने धर्म, दर्शन और राष्ट्रचेतना को मजबूत आधार दिया। आत्मबोध और अद्वैत चेतना का उनका संदेश आज भी हम सभी के लिए पथ-प्रदर्शक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button