Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में क़्वारंटीन में रखे गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में क़्वारंटीन में रखे गए एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक देहरादून के बालावाला स्थित एक क़्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार निवासी युवक बालावाला स्थित एक क़्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12/06/20 की प्रातः थाना रायपुर को सूचना मिली कि बालावाला क्षेत्र में भगवान दास मेडिकल कॉलेज के पास स्थित बॉयज हॉस्टल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Advertisements
Ad 29

उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक युवक की पहचान संकेत मेहरा पुत्र अश्वनी मेहरा निवासी हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दिनांक 05- 06 जून की रात्रि जबलपुर, मध्य प्रदेश से बस के जरिए देहरादून आया था।

उसके बाद से ही उसे उक्त क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button