Breaking NewsUttarakhand

पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में करवाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

इंदिरा कॉलोनी वार्ड में पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा इस नि:शुल्क चिकित्सक शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सौजन्य से करवाया गया।

देहरादून। वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्रवासियों की सेवा में जुटी हुई नजर आती हैं। वे वार्ड में लगातार जनहित के कार्य करवा रही है। अपनी इन्हीं ईमानदार कोशिशों के चलते उन्होंने वार्ड की जनता को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई और इंदिरा कॉलोनी में फ्री हेल्थ कैम्प लगवाया।

पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड की आम जनता को राहत व सुविधा प्रदान कराते हुए गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया। इस चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरुवार बीती 09 अप्रैल 2026 को वार्ड के वाल्मीकि मंदिर परिसर में करवाया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस हेल्थ कैम्प में भारी संख्या में लोगों ने आकर अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच करवाई और योग्य चिकित्सकों द्वारा परामर्श व निःशुल्क औषधि भी प्राप्त की।

बता दें कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड में पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सौजन्य से करवाया गया। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों की सामान्य एवं आंतरिक रोग जाँच एवं परामर्श, निःशुल्क त्वचा रोग जाँच एवं परामर्श, निःशुल्क दन्त रोग जाँच एवं परामर्श, निःशुल्क कान, नाक एवं गला रोग जाँच एवं परामर्श और निःशुल्क बीपी व शुगर की जाँच की गई तथा निःशुल्क सामान्य औषधि वितरण भी किया गया। वहीं इस नि:शुल्क चिकित्सा, शिविर से लाभान्वित हुए क्षेत्र वासियों ने पार्षद वंशिका सोनकर व ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल के चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button